January 26, 2018

आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप10/06/17

दिनांक 10/06/17 को श्याम विहार फेज बी एक्सटेंशन में नव भारती सेवा के आफिस में आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया । प्रशिक्षक मधुर त्यागी जी ने बच्चों को एक -एक अल्फाबेट पर चित्र बनाना सिखाया । उसके उपरांत कार्ड बोर्ड द्वारा बटरफ्लाई भी बच्चों को सिखाया गया । tea ग्लास को डेकोरेट करना सिखाया गया। इस वर्क शॉप के अंत मे 3 बच्चों को फर्स्ट , सेकंड , थर्ड , चुना गया। अंत मे प्रीति सुमन द्वारा प्रशिक्षक को एक मेमोरेंडम देकर सम्मानित किया गया । इस वर्क शॉप की कुछ झलकियां द्रष्टव्य हैं -



ब्यूटिशियन ट्रेनिंग सेंटर 03 /06 /17

दिनांक 03 /06 /17 को सारिका विहार , नजफगढ़ , दिल्ली में नव भारती सेवा ट्रस्ट द्वारा सायं 5 बजे ब्यूटिशियन ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन समारोह किया गया | इस समारोह में बढ़ चढ़ कर महिलाओं ने हिस्सा लिया | इस शुभ अवसर का नेतृत्व ट्रष्टी पिंकी देवी ने किया | व्यूटीशियन सेंटर का उद्घाटन माननीय निगम पार्षद संतोष शौक़ीन जी ( स्थान - नांगली सकरावती ) ने फ़ीता काट कर किया | पिंकी देवी जी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया | इस सुअवसर पर सुखवीर शौक़ीन जी , बब्बन सिंह , डॉ श्री मनोज सुंदरका जी , डॉ श्री अर्चना सुंदरका जी , श्री धनंजय पांडेय जी , श्री मती गुड़िया रंजन प्रसाद , श्री प्रभात रंजन प्रसाद , श्री मति नीता सिंह जी , प्रीती सुमन ,मीना देवी , सुशीला देवी , ललिता देवी , रेखा जी इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की | फ़ीता कटने के तुरंत बाद शबरत का वितरण किया गया | फिर मिठाई , बिस्कुट नमकीन आदि खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया | इस सेंटर की संचालिका का कार्यभार पिंकी देवी जी ने रेखा पांडेय जी को दिया और रेखा जी ने ईमानदारी पूर्वक कार्य वहन करने का आश्वासन दिया | सभी महिलाओं ने अपनी विशेष शुभकामनायें प्रदान की | इसी के साथ समारोह को समाप्त किया गया |






भोजन वितरण समारोह 23 /05 /2017

दिनांक 23 /05 /2017 समय सुबह 11 बजे , स्थान बेला-मच्छपकौनी , सीतामढ़ी , बिहार में नव भारती सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्चों के मध्य भोजन वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया | इस आयोजन का नेतृत्व माननीय अध्यक्ष श्री गजेंद्र मोहन प्रसाद द्वारा किया गया | इस समारोह में श्री मती मंजू रानी प्रसाद (ट्रस्टी), सुश्री नेहा भारती प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज की | सर्वप्रथम अध्यक्ष महोदय द्वारा भोजन दान कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया | बच्चों के बीच बिस्किट , चॉकलेट और शर्बत बांटा गया । बारी - बारी से सम्मिलित हुए प्रत्येक महानुभाव ने भोजन दान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया | भीड़ की अधिकता और अधिक बढ़ती चली गई | भोजन प्राप्ति की ख़ुशी औरतों और बच्चों के चेहरे पर साफ़ - साफ़ दृष्टिगत हो रही थी | 1 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम की कुछ सूंदर झलकियाँ आपके समक्ष प्रस्तुत है।





वस्त्र वितरण समारोह 21 /05 /2017

दिनांक 21 /05 /2017 समय सायं 5 बजे , स्थान दिनपुर एक्सटेंशन सी और डी ,नजफगढ़ , दिल्ली, में नव भारती सेवा ट्रस्ट द्वारा उपेक्षित एवं लाचार व्यक्तियों के बीच वस्त्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया | इस आयोजन का नेतृत्व माननीया ट्रस्टी पिंकी देवी द्वारा किया गया | इस समारोह में श्री संजीव कुमार ( पेशा-शिक्षक ) , ललिता देवी जी , श्री प्रभात रंजन प्रसाद( इंजिनियर ) , श्री मती गुड़िया रंजन प्रसाद , प्रीति सुमन प्रसाद , श्री वरुण कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज की | सर्वप्रथम समूह की सबसे श्रेष्ठ सदस्या ललिता देवी जी द्वारा वस्त्र दान कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया | बारी - बारी से सम्मिलित हुए प्रत्येक महानुभाव ने दान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया | भीड़ की अधिकता और अधिक बढ़ती चली गई | वस्त्र प्राप्ति की ख़ुशी औरतों और बच्चों के चेहरे पर साफ़ - साफ़ दृष्टिगत हो रही थी | शाम 5 बजे से 6 :30 कब बजे पता ही नहीं चला | 6 :30 में कार्यक्रम का समापन किया गया | इस अविस्मरणीय कार्यक्रम की कुछ झलकियां आपके समझ प्रस्तुत हैं -








July 4, 2017

नव् भारती सेवा ट्रस्ट की स्थापना

श्री गजेंद्र मोहन प्रसाद द्वारा बेला- मच्छपकौनी में 2017 मार्च में नव् भारती सेवा ट्रस्ट की स्थापना की गई ।
इस ट्रस्ट का ओपनिंग दिनांक 23/04/17 को किया गया है। 
इस उपलक्ष्य में " दिनांक 23/04/17,दिन रविवार , को सीतामढ़ी, बिहार के सुप्रसिद्ध डॉ संजय कुमार ( बालाजी क्लिनिक, डुमरा रोड, पेट्रोल पंप के सामने , सीतामढ़ी)द्वारा ग्राम बेला मच्छपकौनी (गणेश वस्त्रालय के प्रांगण) में " फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस अवसर का आस पास के ग्रामीणों ने भरपूर फायदा उठाया | इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय श्री गजेंद्र मोहन प्रसाद , श्री मति मंजू रानी प्रसाद , पिंकी देवी , प्रभात रंजन प्रसाद , प्रीति सुमन आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | 










































































June 29, 2017

सुचना

ऐसे मित्र जो लिखते तो हैं परन्तु खुद को लेखक कहने से झिझकते हैं। 
 हम ऐसे लेखकों को अपने ब्लॉग पर आमंत्रित करते हैं।  
हम प्रत्येक माह के अंत में चुनी हुई रचनाओं को लेखकों के नाम के साथ अपने ब्लॉग पर प्रकाशित करेंगे।  महिला लेखिकाओं को विशेष महत्व दिया जायेगा ।  

blog;-http://navbhartiseva.blogspot.in/
fbpage;-navbhartiseva



नव भारती सेवा ट्रस्ट की उद्देश्य

नव भारती सेवा ट्रस्ट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं का सशक्तिकरण।
 बदलते वक्त के साथ महिलाओं को भी अपनी परिधि का विस्तार करना होगा, यही समय की मांग है। ये रास्ता सरल नही है , एक ही वक़्त में आप कहि बेटी , बहु, पत्नी के दायित्व का भी निर्वाह करें। और दूसरी तरफ घर से बाहर किसी ऑफिस के कार्यकर्ता भी हों। इस असम्भव दिखने वाले कार्य को भी महिलाओं ने सच कर दिखाया है। 
समाज मे उपेक्षित रूप से जी रहीं महिलाओं को हम उनके ताक़त का भान कराकर उन्हें अपने सम्मानित रूप से जीने का अधिकार प्राप्त करने में सहायता प्रदान करते हैं। 

हमे आपका सहयोग चाहिए। .... 


LIKE MY FB PAGE FRNZZ

https://www.facebook.com/navbhartiseva/