दिनांक 23 /05 /2017 समय सुबह 11 बजे , स्थान बेला-मच्छपकौनी , सीतामढ़ी , बिहार में नव भारती सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्चों के मध्य भोजन वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया | इस आयोजन का नेतृत्व माननीय अध्यक्ष श्री गजेंद्र मोहन प्रसाद द्वारा किया गया | इस समारोह में श्री मती मंजू रानी प्रसाद (ट्रस्टी), सुश्री नेहा भारती प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज की | सर्वप्रथम अध्यक्ष महोदय द्वारा भोजन दान कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया | बच्चों के बीच बिस्किट , चॉकलेट और शर्बत बांटा गया । बारी - बारी से सम्मिलित हुए प्रत्येक महानुभाव ने भोजन दान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया | भीड़ की अधिकता और अधिक बढ़ती चली गई | भोजन प्राप्ति की ख़ुशी औरतों और बच्चों के चेहरे पर साफ़ - साफ़ दृष्टिगत हो रही थी | 1 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम की कुछ सूंदर झलकियाँ आपके समक्ष प्रस्तुत है।
नव भारती सेवा ट्रस्ट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं का सशक्तिकरण। बदलते वक्त के साथ महिलाओं को भी अपनी परिधि का विस्तार करना होगा, यही समय की मांग है। समाज मे उपेक्षित रूप से जी रहीं महिलाओं को हम उनके ताक़त का भान कराकर उन्हें अपने सम्मानित रूप से जीने का अधिकार प्राप्त करने में सहायता प्रदान करते है|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
LIKE MY FB PAGE FRNZZ
https://www.facebook.com/navbhartiseva/
-
मैं भी रोया तू भी रोई , पर रोने से क्या होता है मैं तेरा हूँ तू मेरी है , जुदा होने से क्या होता हैं है कौन भला इस दुनिया मे...
-
ग़मों के पार अगर जाना हो , अपने जख्मों को हरा रखना गर ख्वाहिश हो आसमां की तो , उम्मींदो का बाग़ भरा रखना... ज़िन्दगी की उमस भरी दोपहरी ...
-
मैं भी भली हूँ और तू भी भला है , फिर क्यूँ कह रहे हो जमाना बुरा है जो हम तुम निभाते रहे कसमें -वादे , क्यों हो बेवफाई ये...




No comments:
Post a Comment