दिनांक 15/10/2017 को नव भारती सेवा ट्रस्ट द्वारा सारिका विहार , नजफगढ़ , दिल्ली में दीपावली के उपलक्ष्य में, "आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का उत्तरदायित्व हमारी कर्मठ और जुझारू सदस्या बहन पिंकी कुमारी प्रसाद द्वारा बड़ी सफलता से निर्वहन किया गया। इस आयोजन का मकसद था दीपावली में उपयोगी चीजों को खुद से बनाने की कला को बच्चों के अंदर विकसित करना। युवा जागरूक कार्यकर्ता भाई मधुर त्यागी,हर आयोजन की तरह इस आयोजन को भी सफल बनाने हेतु ,अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर , एक उत्तम शिक्षण की कला का प्रदर्शन करने में सफल रहें। इस सुअवसर पर भाई प्रभात रंजन प्रसाद जीे ने भी अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। बहन ममता ठाकुर जी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इस आयोजन को सफल बनाया। इस कार्यशाला का आयोजन 2 बजे से 6 बजे की काल अवधि के बीच सम्पन्न हुआ। बच्चों की ऊर्जा और हमारे मित्रों के उत्साह से मिलकर आज कई सारे चित्रों और कृतियों का निर्माण किया गया। जिसकी कुछ झलकियां आपके समझ प्रस्तुत हैं।
साभार
सम्पूर्ण नव भारती सेवा परिवार
साभार
सम्पूर्ण नव भारती सेवा परिवार
No comments:
Post a Comment